Hindi News

प्रशिक्षु डीएसपी ने की रिपोर्ट दर्ज कराने आये दलितों के साथ मारपीट, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Written by:Harpreet Kaur
Published:
प्रशिक्षु डीएसपी ने की रिपोर्ट दर्ज कराने आये दलितों के साथ मारपीट, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधोलिया। जिले के शाडौरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी राजाराम धाकड़ पर मदागन गांव के दलितों ने मारपीट का आरोप लगाया है। ये लोग गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की रिपोर्ट लिखवाने आये थे। अहिरवार समाज के लोगो का आरोप है कि उनकी रिपोर्ट लिखने के जगह थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की एवं मारपीट तक कर दी। इस के बाद गुस्साये दलितों ने थाने के सामने ही जाम लगा दिया। मामला बढ़ते देख वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुचे एवं दलितों को ओर से उनके साथ विवाद करने बाले लोगो पर मामला दर्ज कराया साथ ही थाना प्रभारी के खिलाफ मारपीट के आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है।

प्रदेश में शुरू होगी गोधन योजना, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

अहिरवार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रवि मोहने ने बताया कि मदागन गांव में दबंगों ने दलितों के साथ मारपीट की है। खेत में पानी देने को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोगो द्वारा उनके समाज के लोगो पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया है। इस मामले की शिकायत करने लोग जब थाने आये तो उनकी फरियाद सुनने की जगह उनको अपमानित किया गया। थाना प्रभारी राजाराम धाकड़ जो प्रशिक्षु डीएसपी है उनके द्वारा बहुत अभद्र व्यवहार फरियादियों के साथ किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने आये लोगो से साथ मारपीट की गई।

कभी न मनाई होगी ऐसी दिवाली, जब इस मौके पर भीख मांगने वालों ने फाइव स्टार होटल में किया लंच

इस घटना से गुस्साए लोगों ने थाने के सामने ही गुना अशोकनगर रोड पर जाम लगा दिया। मामला बढ़ता देख वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुचे एवं जिस विवाद को डीएसपी फर्जी बता रहे थे उसी का मामला दर्ज किये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी। साथ ही डीएसपी द्वारा थाने में दलित समाज के फरियादियो के साथ की गई मारपीट की जांच करने का आश्वासन उच्च अधिकारियों द्वारा दिया गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews