Hindi News

अशोकनगर : सांसद ने किया जिले की बेटियों का सम्मान

Written by:Amit Sengar
Published:
अशोकनगर : सांसद ने किया जिले की बेटियों का सम्मान

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। मध्यप्रदेश के अशोकनगर की बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिनका सम्मान सांसद जी ने किया।

हम आपको बता दें कि सांसद डॉ0 कृष्णपाल सिंह यादव द्वारा जिला अशोकनगर का गौरव ओर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व नगर नाम रोशन करने वाली कु. भूरक्षा शर्मा पुत्री आनंदमोहन शर्मा एबम कु. अवंति लोधी पुत्री रघुवीर सिंह लोधी का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सांसद ने कहा कि अशोकनगर की प्रतिभाओं द्वारा जिले का नाम रोशन किया है, नगर की बेटी भूरक्षा दुबे को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एकलव्य अवॉर्डी वुशु खिलाड़ी को लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 1st इंस्टिट्यूशनल अवार्ड्स में “आउटस्टैंडिंग एथलीट ऑफ साई” अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े…Datiya पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मां पीतांबरा दरबार में लगाई हाजरी

उल्लेखनीय है कि उक्त अवार्ड केंद्रीय खेल मंत्र अनुराग ठाकुर, निसिथ प्रमाणिक (राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल मंत्रालय), संदीप प्रधान (महानिदेशक,भारतीय खेल प्राधिकरण) द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में 17 नवम्बर को प्रदान किया गया। जिसमें भूरक्षा को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र सहित 75000 रुपये के कैश अवार्ड भी दिया गया है। वहीं कु. आवंति द्वारा हॉर्स राइडिंग में शिलांग में हुई पर प्रतियोगिता में वेहतर प्रदर्शन कर असम राइफल की सूची में 114 स्थान प्राप्त किया है, राष्ट्रीय स्तर पर पर भी बेहतर प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हांगकांग तक श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सांसद डॉ यादव द्वारा उनके माता पिता को भी बेटियो के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई दी, और कहा कि नगर की बेटियों ने सम्पूर्ण जिले को गौरवानवित किया है दोनों को पुनः हार्दिक बधाई दी, साथ ही उनकी हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews