Hindi News

80 टंकियों से भरा अवैध शराब का जखीरा पुलिस को मिला, 25 हजार लीटर लहान नष्ट किया

Published:
Last Updated:
80 टंकियों से भरा अवैध शराब का जखीरा पुलिस को मिला, 25 हजार लीटर लहान नष्ट किया

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। जिले के कचनार थाने के माधोगढ़ गांव के पास की नदी मे पुलिस ने चुनावो से पूर्व अवैध शराब के कारखाने पर पुलिस ने दबिश दी है। जहाँ पर एक अच्छी खासी फैक्ट्री के बराबर भारी मात्रा मे सामान पुलिस को मिला है। तीन थानो एवं पुलिस लाइन सहित आबकारी विभाग के करीब 60 पुलिसकर्मियों एवं अधिकारी कर्मचारी इस दबिश मे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें – Hyundai Venue अगले हफ्ते होने जा रही लॉन्च, जाने क्या रहेगा खास

पुलिस को यहां 20 लीटर से एक हजार लीटर की क्षमता बाली 80 टंकिया नदी के पानी के आसपास मिली है। इनमे 900 लीटर कच्ची शराब पुलिस ने जब्त कर ली है। जबकि शराब बनाने के लिय कच्चे माल के रूप मे तैयार किया जा रहा है। 25 हजार लीटर लहान को पुलिस ने मौक़े पर ही नष्ट कर दिया। बड़ी बात यह हैं की इतनी बड़ी फैक्ट्री चलती हुई पुलिस को मिल गई। मगर कोई आरोपी नही मिला।

यह भी पढ़ें – उज्जैन के सांसद ने 15 किलो वजन घटाकर आखिर क्यों गडकरी से मांगे 15 हजार करोड़ रुपए

उल्लेखनीय हैं निर्वाचन के मद्देनजर हुई कार्यवाही पुलिस इसे बता रही हैं। जबकि कुछ महीने पूर्व भी यहां पर पुलिस ने कार्यवाही करके कच्ची शराब जब्त कर लहान नष्ट किया था। बावजूद कुछ ही महीनो मे यहां अवैध कच्ची शराब का धंधा दोबारा फल फूल गया। कचनार थाना प्रभारी सुरेश नागर ने बताया की तीन थानो सहित आबकारी विभाग की टीम के साथ यह छापामार कार्यवाही बीती करीब 4 :30 बजे रात मे की गई।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 12 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

उन्होंने बताया की नदी किनारे जिस जगह अबैध कच्ची शराब की यह फैक्ट्री मिली हैं। वह भादोन पुलिस चौकी के माधोगढ़ गांव के पास हैं। यह गांव पारदी समुदाय बाहुल्य हैं। रात मे पुलिस ने पुरे गांव की सर्चिंग की है। इस दौरान घरो मे कोई भी पुरुष नही मिला। फिलहाल कचनार थाने मे अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews