Ashoknagar News- शिवराज के मंत्री की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ashoknagar News- शिवराज के मंत्री की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। मध्यप्रदेश के अशोकनगर (Ashoknagar) से बड़ी खबर मिल रही है। शिवराज सरकार (Shivraj Government) में पीएचई मंत्री (PHE Minister) एवं मुंगावली से बीजेपी विधायक बृजेंद्र सिंह यादव (Brijendra Singh Yadav) को आज सुबह अचानक तेज पेट दर्द (Stomach Pain) की शिकायत के बाद जिला चिकित्सालय (District Hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े… सिंधिया को लेकर चर्चाओं में एमपी कांग्रेस का यह ट्वीट, क्या है सियासी मायने

दरअसल, आज सोमवार सुबह अचानक मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव (Brijendra Singh Yadav) की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिला चिकित्सालय के आईसीयू (ICU) के प्राइवेट वार्ड में भर्ती मंत्री की तबियत अब सामान्य है और डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। साथ ही अचानक हुए पेट दर्द के बाद उनकी कुछ जांच भी की जा रही है।

मंत्री बृजेंद्र यादव ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास उन्हें अचानक बहुत तेज पेट दर्द हुआ ।जो असहनीय स्थिति तक पहुंच गया ।इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर गैस की समस्या मान कर अपना प्राथमिक उपचार के लिये गैस की गोली भी खाई ,मगर जब पेट दर्द होना बंद नही हुआ और बढ़ता ही चला गया, जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में आकर भर्ती होना पड़ा ।

यह भी पढ़े… सीएम शिवराज की अधिकारियों को दो टूक- जो परफॉर्मेंस देगा, वो टिकेगा

मंत्री यादव का कहना है कि जीवन में कभी इतना तेज पेट दर्द उनको नहीं हुआ ।इसी वजह से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आना पड़ा है। डॉक्टरों (Doctors) नें कुछ जांचो के लिये कहा है जो कराई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews