Hindi News

अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, 2 की मौत, 6 घायल

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, 2 की मौत, 6 घायल

बड़वानी, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में एक तरफ जहां कोरोना (corona) से हाहाकार की स्थिति मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ सड़क हादसे (road accident) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मध्यप्रदेश के बड़वानी (barwani) जिले में भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है। जहां एक पिकअप वाहन में 25 से अधिक मजदूर सवार हो महाराष्ट्र से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के इंदरपुर के समीप रविवार सुबह मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन कुएं में जा गिरा। जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है।

Read More: कोरोना से स्थिति गंभीर, भोपाल-इंदौर के बाद अब इन जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन

वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मजदूरों को लेकर वाहन महाराष्ट्र से लौट रहा था। जहां इंदरपुर के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक खेत में कच्चे कुएं में जा गिरा। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मरने वालों में 50 वर्षीय हैडीबाई, 23 वर्षीय अशोक की मौत हो गई है।

वही कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पिकअप वाहन को पैसे निकालने व अन्य मजदूरों की खोजबीन जारी है। जबकि घायल मजदूरों को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews