Hindi News

आईपीएल का सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 2 लाख, 86 हजार रुपये जब्त

Written by:Amit Sengar
Published:
Last Updated:
आईपीएल का सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 2 लाख, 86 हजार रुपये जब्त

बैतूल,वाजिद खान। मध्यप्रदेश के बैतूल (betul) मैं गंज थाना पुलिस ने अवैध रुप से आईपीएल का सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा रकम एवं सट्टा सामग्री जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 लाख, 86 हजार रुपये की रकम जब्त की गई है। डीएसपी विवेक गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज अवैध जुआ, सट्टा, शराब की तलाश पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गंज बैतूल में लोगों को रुपये-पैसों का हार-जीत का लालच देकर आईपीएल सट्टा खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आदमी को पकड़ा गया।

यह भी पढ़े…सीएम शिवराज के बड़े ऐलान, 4 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, शासकीय योजनाओं पर अधिकारियों को निर्देश

नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रिजवान खान पिता मेहबूब खान (26) निवासी महावीर वार्ड टिकारी बैतूल का होना बताया। जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा लोगों को लालच देकर आईपीएल सट्टा खिलाना बताया। रिजवान की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हिसाब-किताब की डायरी, लीड पेन, एक मोबाईल फोन व नकदी रुपये 2,47,500 मिले जिन्हें जब्त किया गया। आरोपी रिजवान केविरुद्ध सट्टा एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : JKPSC में 220 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

इसी प्रकार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रामनगर गंज बैतूल में लोगों को रुपये-पैसों का हार-जीत का लालच देकर आईपीएल सट्टा खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक पिता अशोक नागले (24) निवासी रामनगर गंज बैतूल का होना बताया।

यह भी पढ़े…MP में 21 अप्रैल को होगा योजना का शुभारंभ, हितग्राहियों को मिलेंगे 55 हजार रूपए, CM के अधिकारियों को निर्देश

पूछताछ करने पर उसके द्वारा लोगों को रुपये-पैसों का हार-जीत का लालच देकर आईपीएल सट्टा खिलाना बताया। अभिषेक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हिसाब-किताब की डायरी, लीड पेन, एक मोबाईल फोन व नकदी रुपये 38,700 मिले, जिन्हें जप्त किया गया। आरोपी अभिषेक के विरुद्ध सट्टा एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews