बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, लल्लू रईस और अख्तर का अतिक्रमण किया ध्वस्त

बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, लल्लू रईस और अख्तर का अतिक्रमण किया ध्वस्त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में माफिया विरोधी कार्रवाई जारी (Action Against Mafia) है| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर रविवार को एक और बड़ी कार्रवाई हुई| आदतन अपराधी और हिस्ट्री शीटर बदमाश के अतिक्रमण को नेस्तनाबूद कर एक करोड़ 40 लाख की कीमत की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया|

गोविंदपुरा में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की है। रविवार को सुबह गोविंदपुरा क्षेत्र में इनके अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया गया। इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई थी। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और नगर निगम का अमला मौजूद था। तहसीलदार गोविंदपुरा श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आज एसडीएम एमपी नगर आकाश श्रीवास्तव ने निर्माण भवन के सामने 2500 स्क्वेयर फीट की शासकीय भूमि पर मकान और चद्दर लगाकर अतिक्रमण किया गया था जिस पर कार्रवाई करते हुए उस अतिक्रमण को हटाया गया जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ से अधिक है।

इसके साथ ही गोविंदपुरा तहसीलदार ने क्षेत्र अंतर्गत बड़े अपराधी एवं अतिक्रमणकर्ता अख्तर खान एनएसए, रासुका आरोपी एवं दूसरा लल्लू रईस सट्टा जिला बदर अपराधी का अतिक्रमण प्रशासन नगर निगम में पुलिस द्वारा सख्ती से हटाए गए इनके द्वारा शासकीय भूमि पर दुकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था जिसकी बाजार मूल्य 40 लाख से अधिक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews
बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, लल्लू रईस और अख्तर का अतिक्रमण किया ध्वस्त - MP Breaking News