Hindi News

Bank Holiday 2021: 12 से 30 जून के बीच 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Bank Holiday 2021: 12 से 30 जून के बीच 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जून 2021 (June 2021) का महिना शुरु हो चुका है, ऐसे में अगर बैंक (Bank Holiday 2021) से संबंधित कोई जरुरी काम है तो जल्दी से निपटा लें, क्योंकि 12 से 30 जून (June 2021) के बीच  8 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि एटीएम (ATM) और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (Online transaction) का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन बैंक बंद होने के चलते एटीएम (ATM) में कैश की किल्लत हो सकती है।

यह भी पढ़े..MP Weather : मप्र में झमाझम का दौर जारी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दरअसल, जून 2021 महिने में सरकारी छुट्टियों (Government Holidays 2021) और शनिवार-रविवार के चलते फिर 8 दिन बैंक बंद (Bank holidays 2021) रहने वाले है। बैंकों की छुट्टी की शुरुआत 6 जून रविवार से होगी। इसके बाद 12-13 जून को दूसरे शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। वही 15 जून को बैंक मिथुन संक्रांति और रज पर्व की छुट्टी है, लेकिन ये छुट्टी सिर्फ एजवल (मिजोरम) और भुवनेश्वर में ही बैंक बंद (Banking) रहेंगे। 20 जून को रविवार है। फिर 25 जून को गुरु हरगोविंद जी की जयंती है।

यह भी पढ़े… पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हो सकते है BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, अटकलें तेज

इस मौक जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद (Bank Holiday June 2021) रहेंगे। 26 जून चौथा शनिवार है और 27 जून को रविवार का हॉलिडे है। इसके बाद 30 जून को रेमना नी की एजवल में छुट्टी है।जून में 15, 25 और 30 जून को चुनिंदा शहरों में बैंक बंद रहेंगे, इनमें 15 जून को आइजोल और भुवनेश्‍वर में छुट्टी होगी। 30 जून को भी आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। 25 जून को जम्‍मू और श्रीनगर (Jammu and Srinagar) में बैंकों में अवकाश रहेगा और इसके अलावा बैंकों का साप्‍ताहिक अवकाश है।

जून में कब कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday 2021)

  • 12 जून- दूसरा शनिवार
  • 13 जून- रविवार
  • 15 जून- मिथुन संक्रांति व रज पर्व (इजवाल-मिजोरम, भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे)
  • 20 जून- रविवार
  • 25 जून- गुरु हरगोविंद जी की जयंती (जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे)
  • 26 जून- दूसरा शनिवार
  • 27 जून- रविवार
  • 30 जून- रेमना नी (केवल इजवाल में बैंक बंद रहेंगे)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !