Hindi News

Bhopal : 7 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, नरोत्तम मिश्रा ने सौंपे प्रमाण पत्र

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
Bhopal : 7 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, नरोत्तम मिश्रा ने सौंपे प्रमाण पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय से भारतीय नागरिकता पाने की जद्दोजहद कर रहे 7 शरणार्थियों को गुरूवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। भोपाल में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पाकिस्तान के 7 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण-पत्र भोपाल में सौपें।

DA : मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद केंद्र के बराबर हुआ राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान जेकोकाबाद के ये नागरिक विगत कई वर्षो से भारत में शरणार्थी के रूप में जीवन-यापन कर रहे थे। भारत की नागरिकता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता से सभी सात लोगों को प्राप्त हुई है। अब यह सभी भारतीय नागरिक के रूप में निश्चिंत होकर रह सकेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे मुकेश थारानी और उमेश थारानी (1989), पुष्पा बाई लालचंद (1982), विनोद छाबड़िया (2008), अनिकेत कुमार और मुस्कान कुमारी (2010) के साथ ही रीना बाई (2011) को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे।नागरिकता के प्रमाण पत्र मिलने के बाद इनमें अपार खुशी देखी गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews