Hindi News

विभाष उपाध्याय को बड़ा तोहफा, मप्र शासन ने दिया राज्य मंत्री का दर्जा

Written by:Pooja Khodani
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। निकाय चुनावों (Municipal Election 2021) और दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) से पहले राज्य शासन (MP Government) ने  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन ने विभाष को राज्यमंत्री (State Minister) का दर्जा दिया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration), मप्र शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव से पहले केन्द्र का MP को तोहफा, 10 जिलों के छात्रों को मिलेगा लाभ

खास बात ये है कि विभाष उपाध्याय को हाल ही में राज्य शासन ने मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद (Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad) में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था। वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष के लिये अथवा आगामी आदेश जारी होने तक के लिये नियुक्त किये गये हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र में फिर बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

बता दे कि विभाष उपाध्याय दिवगंत बीजेपी नेता अनिल माधव दवे के रिश्तेदार है।वे केंद्रीय सिंहस्थ आयोजन समिति और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में विभाष रविंद्र नगर उज्जैन में निवासरत है।

विभाष उपाध्याय

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews