Hindi News

सीएम शिवराज सिंह बोले- पॉजिटिविटी रेट हो रहा कम, कोरोना समाप्ति तक चैन से नहीं बैठेंगे

Written by:Pooja Khodani
Published:
सीएम शिवराज सिंह बोले- पॉजिटिविटी रेट हो रहा कम, कोरोना समाप्ति तक चैन से नहीं बैठेंगे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3376 केस सामने आए हैंऔर 75 की मौत हो गई।वही  आज की पॉजिटिविटी रेट  4.26 रिकॉर्ड की गई है। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह ने का बयान सामने आया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा  प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हो रहा है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कोरोना समाप्त नहीं हो जाता। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है।प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर पूरी क्षमता से काम करना होगा। एक जून से क्रमबद्ध रूप से गतिविधियाँ सामान्य की जाएगी।  शादी समारोह आदि भीड़भाड़ वाले आयोजन 31 मई तक टाले।

यह भी पढ़े.. VIDEO: कमलनाथ के समर्थन में उतरे जयवर्धन सिंह, शिवराज के खिलाफ खोला मोर्चा

आज बुधनी में आयोजित बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वार्ड एवं गाँव को जागरूक करना होगा। इसके लिए गाँव एवं वार्ड स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य लोगों को निरंतर जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सैंपलिंग और टेस्टिंग की जाये।गाँव में किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार हो तो उसे तुरंत जाँच एवं उपचार के लिए कोविड सेंटर या अस्पताल भिजवाना सुनिश्चित करें।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घरों को माइक्रो कंटेंनमेंट बनाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना संक्रमित घर से बाहर न निकले। उन्होंने किल-कोरोना अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी रखने के लिए कहा। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की नियमित जाँच एवं उपचार तथा काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े.. CBSE Board Exam 2021: रद्द नहीं होगी 12वीं परीक्षा, राज्यों से मांगे सुझाव, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्लैक फंगस (Black fungus 2021) के इलाज के लिए सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है। उन्होंने एक जून से अभियान चलाकर वैक्सीनेशन करने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना को समाप्त करने के लिए सक्रिय योगदान दें। यह सुनिश्चित किया जाये कि गाँव में कोई भी व्यक्ति बीमार हो तो उसे अविलंब उपचार मिले। उन्होंने कहा कि महामारी विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है।

अधिकारियों को दिए यह निर्देश

इस दौराना सीएम शिवराज सिंह  ने बुधनी में निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि कोरोना मरीजों के समुचित इलाज की दृष्टि से सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। यह कोविड केयर सेंटर 300 बिस्तरों का है और सभी बिस्तर ऑक्सीजन युक्त हैं। इसमें कोविड के उपचार की सभी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। निरीक्षण के दौरान वही महामारी विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के लिए 50 बिस्तरों का अलग से कोविड वार्ड बनाया जाये।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews