Suspended: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर कर्मचारी निलंबित, शिक्षक पर भी गिरी गाज

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले बिछुआ ब्लॉक में मुंगनापार के चेक पोस्ट पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमारपानी के एमपीडब्ल्यू मोहन डोंगरे को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। यह निलंबन (Suspended) कार्रवाई खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ के पत्र पर सीएमएचओ द्वारा की गई है।

यह भी पढ़े.. Suspended: किसानों की फसल खरीदी में लापरवाही पड़ी भारी, अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया द्वारा PSC खमारपानी बिछुआ के एम.पी.डबल्यू  मोहन डोंगरे की ड्यूटी कोविड-19 के अंतर्गत चेक पोस्ट मुगनापार में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाये जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया ने MPW  डोंगरे को निलंबित कर दिया है। निलंबन (Suspended) अवधि के दौरान डोंगरे का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहखेड़ रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

वही सागर जिले में छात्र (Student) से मारपीट करने के मामले में अतिथि शिक्षक सरनाम सिंह लोधी को तत्काल प्रभाव से हटाने  की कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ठाकुर ने बताया कि गत दिवस मालथोन विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल (Government School) बीकोर कला में पदस्थ अतिथि शिक्षक  सरनाम सिंह लोधी द्वारा कक्षा नौवीं के छात्र सतीश पिता बलराम अहिरवार के साथ स्कूल न आने पर मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई थी ।

यह भी पढ़े.. BJP के पूर्व विधायक के बेटे का संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रेक पर मिला शव, मचा हड़कंप

शिकायत के पश्चात जाँच करने पर संस्था में एसएमडीसी की बैठक आयोजित की गई जिसके प्रस्ताव पर अतिथि शिक्षक (Teacher) सरनाम सिंह लोधी को तत्काल प्रभाव से अतिथि शिक्षक के पद से पृथक (Suspended) किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Suspended: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर कर्मचारी निलंबित, शिक्षक पर भी गिरी गाज - MP Breaking News