Hindi News

MP WEATHER : फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
MP WEATHER : फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर भारत के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने का असर मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 10 February 2022) पर भी पड़ रहा है जिसके चलते मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में हलकी बारिश का दौर भी जारी है लेकिन अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने अगले चौबीस घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में माध्यम से घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

पिछले चौबीस घंटों का हाल 

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर एवं रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।  शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

ये भी पढ़ें – MP School : 1 से 10वीं तक के छात्राओं के लिए बड़ी खबर, 20 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम, अधिकारियों को निर्देश

पिछले चौबीस घंटों में हुई बारिश 

मध्य प्रदेश में मेहगांव, बालाघाट में 3 सेमी, मंडला, डिंडोरी, बारासिवनी में 2 सेमी और बेनीबारी, छिंदवाड़ा,अमरकंटक, जयसिंह नगर, केवलारी, बिछुआ, मानपुर, खैरलांजी, समनापुरा और बिछिया में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चम्बल संभाग में कहीं कहीं हलके से माध्यम कोहरा छाया रहा।

प्रदेश का न्यूनतम तापमान 

सभी संभागों के न्यूनतम तापमानों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गुना, ग्वालियर और रतलाम में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – Share Market : Sensex में लगातार तेजी, 219 अंक बढ़कर खुला, ये है Nifty का हाल

अगले चौबीस घंटे का पूर्वानुमान 

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में रीवा, सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया में हलके  से मध्यम कोहरा छाए रहने की सम्भावना हैं।

ये रहेगा राजधानी का हाल 

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में भोपाल और उसके आसपास का मौसम शुष्क रहेगा, आकाश साफ रहेगा, 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चमक के साथ खुले सोना -चांदी, ये हैं ताजा रेट

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews