MP Breaking News

MP Weather : 11 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

CG weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की बात जोह रहे मप्र का मौसम (MP Weather) अभी तीखें गर्मी के तेवरों को झेल रहा है। हालांकि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश या बौछारों की संभावनाएं मप्र मौसम विभाग (MP weather department) ने जताई है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश और बौछारों के साथ बिजली चमकने  और गिरने की सम्भावना जताई है।

मौसम विभाग (IMD) ने मप्र के हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर जिलों में कहीं कहीं बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना जताई है। इन्हीं जिलों में मौसम विभाग ने कहीं कहीं बिजली चमकने अथवा गिरने की भी सम्भावना जताई है और येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है। एमपी मौसम विभाग ने इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की सम्भावना भी जताई है।

ये भी पढ़ें – आपने नहीं देखा नेपाल? मायूस ना होइए, IRCTC का ये टूर प्लान है एक शानदार ऑप्शन

मौसम विभाग (MP Weather Forecast)  ने आज 02 जून को जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में पिछले 24 घंटे के मौसम की जो  जानकारी दी है उसके हिसाब से सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नौगांव और दतिया में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश : पानी की कमी से नहीं हो पा रही शादियां, लोग पलायन को भी मजबूर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews