Hindi News

MP News – वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार शर्मा निलंबित, पटवारी पर भी गिरी गाज

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP News – वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार शर्मा निलंबित, पटवारी पर भी गिरी गाज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकार की योजनाओं में लापरवाही बरतने पर एक के बाद एक अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है वही एक पटवारी रोहित शाक्य को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, विकासखंड लहार जिला भिण्ड में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा (Senior Officer Ashok Kumar Sharma) को उनके द्वारा बरती गई अनियमितताओं के आरोपें में तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended)किया है। निलंबन की कार्यवाही किसान कल्याण तथा कृषि विकास चंबल संभाग (Farmers Welfare and Agricultural Development Chambal Division) के संयुक्त संचालक ने किया है।

यह भी पढ़े…मप्र युवा कांग्रेस चुनाव 2020 – विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

वही मुरैना (Morena) में सीएम किसान सम्मान निधि योजना (CM Kisan Samman Nidhi Yojana) में लापरवाही बरतने पर हल्का बहरारा जागीर तहसील कैलारस के पटवारी रोहित शाक्य (Patwari Rohit Shakya of Tehsil Kailaras) को भी निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढे़…Formula 23: बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने प्रहलाद पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि तहसील कैलारस के राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम किसान सम्मान निधि योजना में पटवारियों के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई थी जिसमें हल्का बहरारा जागीर तहसील कैलारस के पटवारी रोहित शाक्य ने 77 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है, जो निर्धारित कार्य प्रगति 80 प्रतिशत से कम पाया गया।कार्य संतोषजनक न होने के कारण पटवारी शाक्य को तत्काल प्रभाव से अनुविभागीय अधिकारी सबलगढ़ ने निलंबित कर दिया है। इनको निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews