Hindi News

लाउडस्पीकर पर उमा भारती का बड़ा बयान, MP को लेकर कही ये बात

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
लाउडस्पीकर पर उमा भारती का बड़ा बयान, MP को लेकर कही ये बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने लाउडस्पीकर (Loudspeaker) की आवाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने आज एक के बाद एक 7 ट्वीट किये जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया। उमा भारती ने लिखा कि हम मध्य प्रदेश (MP News) में भी ऐसा ही फैसला लें।

महाराष्ट्र में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों (loudspeaker ban) को बैन करने का मामला तूल पकड़ने के बाद योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश में सख्ती दिखाई है। उन्होंने मंदिरों और मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों पर ध्वनि प्रदूषण कानून के तहत सख्ती के निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बात का सभी ध्यान रखें कि लाउडस्पीकर की आवाज परिसर के बाहर ना जाये। आदेश का असर भी हुआ है अकेले नोयडा में ही 900 धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर के लिए नोटिस थमाए गये हैं।

इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती ने लाउडस्पीकर पर (Uma Bharti on loudspeaker)  योगी आदित्य नाथ के फैसले की तारीफ की है। उमा भारती ने आज बुधवार को एक के बाद एक 7 ट्वीट किये।  उन्होंने लिखा – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार के द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लिया गया नीतिगत निर्णय अभिनंदनीय है।

ये भी पढ़ें – MP: फिर बदले मौसम के मिजाज, 7 जिलों में बौछार- बिजली गिरने का अलर्ट, 19 जिलों में लू की चेतावनी

उमा भारती ने आगे लिखा – ज्यादा शोर एवं आवाजों से शहर एवं गांव के लोगों को स्नायु तंत्र की बीमारियां बढ़ रही हैं उन्हें रात में सुख से सोना बहुत जरूरी है। इसलिए रात में 10 बजे से सुबह 7 बजे तक माईक की आवाज पर सख्त नियंत्रण होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – MPPSC PCS 2022: 24 अप्रैल को मुख्य परीक्षा, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन, जानें पेपरों की डिटेल्स

उमा ने लिखा- सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज की अनुमति इसी शर्त पर मिलनी चाहिए कि वह आवाज इतने ही लोग सुनेंगे जो वहां बैठे हुए हैं, इसमें धर्म का भेदभाव ना हो। अस्पताल और स्कूल इन आवाजों से डिस्टर्ब हो रहे हैं। घरों में रहने वाले विद्यार्थी एवं अस्वस्थ या वृद्ध लोगों की शोर एवं आवाजों से उनकी तकलीफ बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें – Share Market : बढ़त के साथ ट्रेंड करते दिखाई दिये Sensex और Nifty

आखिर में उमा भारती ने लिखा- बारातों के डीजे या किसी भी जुलूस के शोर का एक समय तय हो एवं आवाज की सीमित सीमा तय हो तभी हम स्वस्थ समाज की रचना में योगदान दे पाएंगे। हम भी मध्य प्रदेश में इस प्रकार का निर्णय लें।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews