STF की बड़ी कार्रवाई- साढ़े 5 लाख का इनामी डकैत गौरी यादव मुठभेड़ में ढेर, AK-47 बरामद

गौरी यादव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चित्रकूट में साढ़े 5 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव (Gauri Yadav) को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गौरी यादव पर यूपी में साढ़े 5 लाख और एमपी में 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।एसपी एसटीएफ (SP STF) हेमराज मीणा ने यादव के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में पुलिस को AK 47 भी मिली है।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2021: यहां 335 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 8 नवंबर से आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, आज तड़के 3.30 बजे बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधव बांध (Madhav Dam) के पास डकैतों और एसटीएफ टीम के बीच जमकर मुठभेड़ हुई, जिसमें बहिलपुरवा के जंगल में बीहड़ के खूंखार डकैत साढ़े 5 लाख के इनामियां दस्यु गौरी यादव को एसटीएफ ने मार गिराया। गौरी के पास से एसटीएफ को एके47 और भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है।

बुंदेलखंड के जंगलों में पिछले 20 साल से इस कुख्यात डकैत गौरी यादव ने दहशत फैला रखी थी और उसके खिलाफ करीब 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे।इसके बाद से ही वह ददुआ और ठोकिया की श्रेणी का डकैत हो गया था।इससे पहले 31 मार्च को इसी माधव बांध के पास डाकू गौरी गैंग के 25000 के इनामी भालचंद को भी एसटीएफ और पुलिस ने मुठभेड़ कर मार गिराया था।

यह भी पढ़े.. Aryan Khan Released : जेल से रिहा हुए आर्यन खान, ‘मन्नत’ के बाहर वेलकम के लिये पहुंचे फैंस

बता दे कि जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चित्रकूट के डकैत गौरी यादव पर डेढ़ लाख के इनाम बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था।वही गौरी पर पहले मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पचास हजार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख का इनाम घोषित था। इसके साथ ही उसके गैंग को इंटर स्टेट गैंग घोषित किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews