Weather Alert: अगले 48 घंटों में MP के इन जिलों में लू के आसार, इन राज्यों में बारिश

mp weather today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है वही दूसरी तरफ मौसम (Weather Alert) में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्म हवाओं के साथ लू चलने लगी है। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो आगामी 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, सागर, जबलपुर और उज्जैन में लू चल सकती है। वही तापमान (Temperature) भी 40 पार होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. weather Alert : MP के इन जिलों में 6-7 अप्रैल को चल सकती है लू, यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो आज मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार है, ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में लू चल सकती है। 7 अप्रैल को जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। वही 7 और 8 अप्रैल को इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके चलते दिन का पारा 40 से 41 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़े.. Bribe: सागर लोकायुक्त की कार्रवाई- 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथों गिरफ्तार

इसके अलावा रतलाम, होशंगाबाद, धार खंडवा और खरगोन में दिन का तापमान 42 डिग्री के आस-पास भी जा सकता है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दो दिन बाद यानि 9 अप्रैल को  राजस्थान में हवाओं के रुख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ते ही अधिकतम तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू होने लगेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, भारत के उत्तरी राज्यों में 06 और 07 अप्रैल को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और कही कही बर्फबारी की संभावना है। वही पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज व चमक के के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर से बदलाव आएगा और 7 अप्रैल को जबरदस्त धूल भरी आंधी चलेगी।

weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews