शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: होमगार्ड को ड्यूटी पर मिलेगा मुफ्त नाश्ता और भोजन

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: होमगार्ड को ड्यूटी पर मिलेगा मुफ्त नाश्ता और भोजन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है।  सरकार ने होमगार्ड (Home guard) के जवानों और SDERF के जवानों के लिए ड्यूटी के दौरान नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री  डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने सरकार के निर्णय की जानकारी देते हुए पत्रकारों को जानकारी दी कि होमगार्ड के और SDERF के जवानों की परेशानियों को समझते हुए सरकार ने उनके लिए ड्यूटी के दौरान नाश्ता और भोजन देने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें – MP में पहला मामला: गृह विभाग ने दी महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इसके लिए बजट में होमगार्ड और SDERF के लिए 25 – 25 लाख रुपये का प्रावधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में आज भी गिरावट, बाजार जाने से पहले जान लें रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews