Hindi News

20 करोड़ की धोखाधड़ी कर छत्तीसगढ़ से फरार चिटफंडी ग्वालियर से गिरफ्तार

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
20 करोड़ की धोखाधड़ी कर छत्तीसगढ़ से फरार चिटफंडी ग्वालियर से गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भोले भाले लोगों को 20 करोड़ का चूना लगाकर फरार हुए चिटफंडी (Chitfundi) को ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) पकड़कर ले गई। आरोपी ने छत्तीसगढ़ जिले के जांजगीर- चांपा में चिटफंड कंपनी खोलकर 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की और फरार हो गया था। इस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया।

2016 से फरार एक चिटफंडी राकेश सिंह सोलंकी की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस ग्वालियर पहुंची। एसपी अमित सांघी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ़्तारी में सहयोग मांगा। पुलिस ने बताया कि चिटफंडी 20 करोड़ की धोखाधड़ी कर ग्वालियर में छिपा हुआ है। एसपी ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चिटफंडी के बारे में बताये तथ्यों को जानने के बाद क्राइम ब्रांच को छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – BWF World Championships 2021: हारकर भी रचा इतिहास, सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बने किदांबी श्रीकांत

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम आई थी उसके साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर चिटफंडी को करईया थाना क्षेत्र से उसके गांव से गिरफ्तार कर उन्हें सौंप दिया।  गौरतलब है कि आरोपी चिटफंडी राकेश सिंह सोलंकी ने छत्तीसगढ़ में यूनाइटेड रियल बिल्ड कंपनी के नाम से एक चिटफंड कंपनी बनाई और उसमें लोगों की रकम लगवाकर 20 करोड़ रुपये का चुना लगाकर भाग गया। लेकिन पुलिस ने 5 साल बाद उसे गिरफ्तार कर ही लिया है।

 ये भी पढ़ें – विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज सहित 3 को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस, ये है कारण

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews