Hindi News

कांग्रेस नेता पर घर में घुसकर मारपीट, एक करोड़ रुपये की मांग करने का मामला दर्ज

Written by:Atul Saxena
Published:
कांग्रेस नेता पर घर में घुसकर मारपीट, एक करोड़ रुपये की मांग करने का मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता भीकम सिंह और तीन अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और एक करोड़ रुपये की मांग करने का मामला दर्ज किया है। मामला प्रॉपर्टी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरूकर दी है।

जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गिरगांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक बड़े से घर में लोग आपस में झगड़ रहे हैं , मारपीट कर रहे हैं और गालियां से रहे हैं।  इस वीडियो के बारे में चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस नेता भीकम सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी दिखाते हुए मान सिंह के घर में घुसकर मारपीट की।

ये भी पढ़ें – खुलासा : उधार दिया पैसा वापस मांगना पड़ा भारी, दो नाबालिगों ने कर दी हत्या

वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया ने पुलिस से बात की तो एसपी अमित सांघी ने बताया कि मामला प्रॉपर्टी विवाद का है और ये पारिवारिक विवाद है।  पुलिस ने फरियादी मानसिंह गुर्जर की शिकायत पर कांग्रेस नेता भीकम सिंह, सुरेंद्र, जितेंद्र और राहुल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने गाली गलौज करने एक करोड़ रुपये की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !