Hindi News

दमोह में युवक की आंखे फोड़कर कान काटकर रेल्वे ट्रैक के किनारे फेंका, अस्पताल में मौत

Written by:Harpreet Kaur
Published:
दमोह में युवक की आंखे फोड़कर कान काटकर रेल्वे ट्रैक के किनारे फेंका, अस्पताल में मौत

दमोह, डेस्क रिपोर्ट। दमोह में वीभत्स तरीके से हत्या करने का मामला सामनें आया है, 26 साल के युवक अतुल तिवारी की आंखे फोड़ कर उसके कान काट लिए गए, और उसे मरणासन्न हालात मे रेल्वे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया, पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत फुटेरा वार्ड नंबर 3 निवासी अतुल तिवारी (26) के पड़े होने की सूचना मिली। अतुल तिवारी फुटेरा वार्ड नंबर 4 कछियाना में रेलवे लाइन के समीप पड़ा था। यह जानकारी ट्रेन के ड्राइवर द्वारा रेलवे स्टेशन पर दी गई थी। इस संबंध में तत्काल ही पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस द्वारा युवक को तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

और जब बच्चों ने हराया मुख्यमंत्री शिवराज को, देखिए वीडियो

इस बात की जानकारी शनिवार दोपहर परिजनों को मिली। इसके बाद घरवाले जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात अतुल 11 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद उसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिली। मृतक अतुल के चाचा कपूर तिवारी ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews