Hindi News

Datia News : बड़ी ही सूझबूझ से दिया चोरी को अंजाम, पूरी वारदात हुई कैमरे में कैद

Published:
Datia News : बड़ी ही सूझबूझ से दिया चोरी को अंजाम, पूरी वारदात हुई कैमरे में कैद

दतिया, सत्येन्द्र रावत। Datia News प्रदेश में दिन पर दिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोरी की घटना की खबरें आ रही हैं। एक ऐसी ही खबर प्रदेश के दतिया जिले से आ रही है, जहां पर दो डाॅक्टरों के घर में चारों ने अपना हाथ साफ कर लाखों रूपये की चोरी को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हडा पहाड़ के पास मेडिकल काॅलेज के दो डाक्टरों के आवास में लाखों की चोरी हुई है। (CCTV Footage)

यह भी पढ़ें – किसानों को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात लगभग 2 बजे मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टर सचिन यादव और डाॅक्टर अमिता शर्मा के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। डाॅक्टर्स के घर के मेन गेट की कुंदी काटकर अंदर तक आए और डाॅ. सचिन यादव पत्नी डाॅ. श्वेता यादव की अलमारी में रखे 1 लाख 50 हजार रूपये साथ ही सोने के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर दिया। यहां से लगभग 2 लाख रूपये की चोरी बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर डाॅ. मनोज त्यागी पत्नी डाॅ. अमिता शर्मा के घर के अंदर के मेन गेट की कुंदी काटकर चोर घर में घुसे और वहां मौजूद अलमारी से कुछ नगदी और सोने के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर लिया। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस फुटेज में तीन अज्ञात चोर नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

डाॅ. सचिन यादव ने बताया कि हम लोग बाहर गए हुए थे। जब जानकारी मिली की आपके घर के मेन गेट की कुंदी टूटी हुइै है तब घर आकर देखा तो सामान पूरा बिखरा हुआ था। चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक वही चोरों ने चोरी करने से पहले अगल बगल के मकानों के मेन गेट की कुंदी बंद कर दी थी, जिससे कोई भी व्यक्ति बाहर न आ सके।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews