Hindi News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया दौरे पर, किये पितांबरा देवी के दर्शन

Last Updated:

दतिया, सत्येन्द्र रावत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया दौरे पर हैं। वह सबसे पहले दतिया हेलीपैड से मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले 8:00 बजे होने वाली मां धूमावती माई की आरती में शामिल हुए। उसके बाद उन्होंने बल खंडेश्वर महादेव के दर्शन किए। वर्तमान में वह मां पीतांबरा देवी के गर्भ ग्रह मैं स्वस्तिवाचन के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं और मां बगलामुखी का आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके साथ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष साथ हैं।

यह भी पढ़ें – मदर्स डे विशेष: मां सृष्टि का मूल है

दतिया में उनकी अगवानी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कर रहे हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का खास संबंध है। वह हमेशा उत्तर प्रदेश के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। बुंदेलखंड की सीटों पर डॉ नरोत्तम मिश्रा का खासा प्रभाव है। मुख्यमंत्री पूजा अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी रवाना हो गए जहाँ लोकार्पण के लोकार्पण कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 8 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

योगी आदित्यनाथ के रविवार सुबह दतिया पहुँचते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। योगी के साथ साथ यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मंदिर में आचार्य चंद्रमोहन दीक्षित चंदागुरू ने आरती पूजा करवाई। माता के पीठ में योगी आदित्यनाथ करीब 20 मिनट तक रहे। दतिया रवाना होते समय उनके साथ दतिया कलेक्टर संजय कुमार, सीईओ कमलेश भार्गव, एडीएम रूपेश उपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर का मुख्य द्वार कुछ समय के लिए दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया था।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews