Sex Racket: मप्र में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल में चल रहा था डर्टी गेम, कई गिरफ्तार

SEX RACKET

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास में होटल मेपल्स ब्लू में सेक्स रैकेट (Sex Racket)  पकड़ा गया है। बताया जाता है कि होटल (hotel) एक पुलिस अधिकारी का है जो उसने किराए पर दे रखा था। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार (arrest) किया है।

देवास के उज्जैन रोड पर बांगर के पास स्थित होटल मेपल्स ब्लू मे सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। देवास की बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस को यह सूचना मिलते ही उन्होंने एक पुलिस वाले को ग्राहक बनाकर वहां पर भेजा। जैसे ही मामला सत्य साबित हुआ वैसे ही उस पुलिसकर्मी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने होटल पर छापा मारा।

Read More: World Environment Day पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की महत्वपूर्ण घोषणा

पुलिस को वहां से 6 महिला और 6 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को होटल से बहुत सा आपत्तिजनक सामान भी मिला है। यह होटल किसी पुलिस अधिकारी का बताया जा रहा है और यह भी जानकारी मिली है कि उसने इसे किराए पर दे रखा था।

होटल में पकड़ी हुई महिलाओं में तीन महिलाएं दिल्ली की रहने वाली है। जिन्हें बाकायदा मोटी रकम लेकर इस कारोबार के लिए देवास लाया गया था और होटल में ही रह कर उनसे धंधा कराया जा रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि होटल प्रबंधन के द्वारा कई रसूखदार लोगों को इस होटल में सेवाएं दी जाती थी। जिनके बारे में पुलिस पड़ताल जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
Sex Racket: मप्र में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल में चल रहा था डर्टी गेम, कई गिरफ्तार - MP Breaking News