Hindi News

पन्ना राज परिवार में फिर विवाद गहराया, राजमाता की शिकायत पर महारानी गिरफ्तार

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
पन्ना राज परिवार में फिर विवाद गहराया, राजमाता की शिकायत पर महारानी गिरफ्तार

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट। करोड़ों के हीरों और संपत्ति का मालिक पन्ना राज परिवार में चल रहा संपत्ति विवाद एक बार फिर सड़क पर आ गया है।  राज परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर महारानी जीतेश्वरी देवी ने इसे झूठी और बताया है।

करोड़ों रुपये की संपत्ति के स्वामी पन्ना राज परिवार बीते लगभग डेढ़ दशक से संपत्ति विवाद के चलते आमने-सामने हैं। महाराजा की मौत के बाद कुछ दिनों तक राज परिवार में शांति के बाद ये विवाद फिर सामने आया है। बताया गया है कि  पन्ना राज परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेश्वरी देवी उनके पति महाराज राघवेंद्र सिंह, बेटे छत्रसाल, बेटियों और अन्य लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, घर में अवैध प्रवेश, गाली गलौज, धमकी सहित विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है।  शिकायत के बाद पुलिस ने महारानी जीतश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें – इंदौर गोलीकांड आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, 28 तक पुलिस रिमांड पर

उधर अपनी गिरफ्तारी के बाद महारानी जीतश्वरी देवी ने इसे झूठी और बदले की कार्यवाही बताया है उन्होंने कहा कि  एक साजिश के तहत ये कार्यवाही की जा रही है।  पूरे मामले में एसपी धर्मराज मीणा का कहना है कि मामला कोतवाली में दर्ज है। कई आरोपी हैं, पहले एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और आज भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – जासूसी कांड को लेकर युवा कांग्रेस सड़कों पर, पीएम का जलाया पुतला, पुलिस से झूमाझटकी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews