Hindi News

गुना : परिसीमन को लेकर कांग्रेस विधायक ने दी अधिकारियों को चेतावनी

Written by:Amit Sengar
Published:

गुना,संदीप दीक्षित। चांचौड़ा विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह ने पंचायत चुनाव से पहले हो रहे परिसीमन को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में राजनीतिक दबाव के साथ परिसीमन कराया जा रहा है। लक्ष्मण सिंह के मुताबिक यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस इसका मुखर होकर विरोध करेगी और कोर्ट का रुख भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़े…गुना : कर्ज से तंंग आकर युवक ने लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर किया चक्का जाम

लक्ष्मण सिंह की चेतावनी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश में पंचायत चुनाव कांग्रेस द्वारा कोर्ट में दायर याचिका की वजह से निरस्त होने का आरोप लगाया जा रहा है। अगर परिसीमन की वजह से कांग्रेस कोर्ट गई तो एक बार फिर पंचायत चुनाव पर संकट मंडरा सकता है। हालांकि इस मामले में अभी सत्ता पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews