नदी में अवैध रेत उत्खनन कर रही पनडुब्बियों को प्रशासन ने किया नष्ट

नदी में अवैध रेत उत्खनन कर रही पनडुब्बियों को प्रशासन ने किया नष्ट

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। रेत के अवैध उत्खनन (illegal sand mining) के खिलाफ जारी प्रशासनिक कार्यवाही के अंतर्गत ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने डबरा (Dabra News) ब्लॉक में बुधवार को एक एक्शन लिया है। प्रशासन की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में लगी पनडुब्बी (Submarine) को जलाकर नष्ट कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश के बाद जिला प्रशासन अवैध रेत उत्खनन पर निगाह बनाये हुए है।  जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि डबरा ब्लॉक ने कुछ रेत माफिया सिंध नदी में पनडुब्बी डालकर अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे हैं। सूचना के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने एसडीएम डबरा को कार्यवाही के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में 16 को कैबिनेट मंत्री और 9 लोगों को मिला राज्यमंत्री का दर्जा

एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार डबरा दीपक शुक्ला, नायब तहसीलदार ब्रजमोहन आर्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सिंध नदी के बीजकपुर घाट पर छापा मारा। प्रशासन की टीम को देखकर पनडुब्बी से रेत निकाल रहे माफिया पनडुब्बी भगाने और डुबोने का प्रयास करने लगे लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो छोड़कर भाग गए।

ये भी पढ़ें – बदला नाम : झांसी रेलवे स्टेशन कहलाएगा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, आदेश जारी

प्रशासन की टीम ने घाट पर मौजूद पनडुब्बियों को जब्त कर उसमें भरे डीजल पेट्रोल से उसमें आग लगाकर उसे नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें – अब प्रत्याशी मांग रहे चुनाव खर्च का मुआवजा, समर्थन में आई कांग्रेस, चलाएगी अभियान   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews