Gwalior News : पुलिस का काम युवक ने किया, शातिर चोर पकड़ा, गैंग का खुलासा हुआ, साहसी युवक का होगा सम्मान

पुलिस ने पकडे गए चोर के बताये आधार पर उसके साथियों के बारे में पता लगाया एवं आरोपी मन्टोली उर्फ गोलू बैस, रवि परिहार तथा पंजाब रावत को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये शातिर चोरों से पूछताछ के बाद इनके कब्जे से थाना बेलगढ़ा क्षेत्र, थाना भितरवार एवं आसपास के क्षेत्र से चुराई गई एक दर्जन सबमर्सिबलपंप, चाँदी के बर्तन, सूटकेस, नगदी एवं चोरी की अपाचे मोटरसाईकिल बरामद की गई
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Gwalior News : ग्वालियर के एक साहसी युवक ने पुलिस का वो काम किया है जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की है, युवक ने उसकी मोटर साइकिल चोरी करने आये एक चोर का पीछा किया और फिर जनता की मदद से चोर को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस पूछताछ में चोर शातिर निकला और एक गिरोह का सदस्य निकला, पुलिस ने जब उससे अपने अंदाज में पूछताछ की तो उसने गैंग की जानकारी पुलिस को और पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों को दबोच लिया, पुलिस ने चोर को पकड़ने वाले साहसी युवक को सम्मानित करने का फैसला किया है।

शातिर चोर गैंग को जो कुछ मिलता चोरी कर रही थी 

ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र में भितरवार थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरियां हो रही थी, सक्रिय चोर गैंग कभी घर में चोरी करती तो कभी सबमर्सिबलपंप चुरा रही यानि उसे जो भी मिल रहा उसकी चोरी कर रही थी , कई फरियादियों ने पुलिस थाने पहुंचकर चोरी की शिकायतें दर्ज कराई, फरियादी खेमचंद शिवहरे ने पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर साढ़े 23 हजार रुपये नगद और मंदिर में रखे चांदी के बर्तन और पत्नी के कपडे, सूटकेस लेकर भाग गया है, इसी तरह फरियादी सोबरन सिंह, जयमल सिंह, सतपाल ने शिकायत कराई की उनके खेतों में लगे ट्यूब वेल में लगी बड़ी बड़ी कम्पनियों की महंगी मोटर कोई चोर बोर से निकालकर ले गए, पुलिस ने इन सभी की शिकायतों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को युवक ने जनता की मदद से दबोचा 

चोरी की घटनाओं के क्रम में चोर ने भितरवार में ही रहने वाले रिंकू शर्मा के घर के बाहर से मोटर साइकिल चुराई, रिंकू शर्मा ने चोरी के बाद चोर का पीछा किया एवं जनता के सहयोग से चोर ओमप्रकाश उर्फ सुरेन्द्र परिहार को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, पकड़े गये शातिर चोर से पुलिस ने अन्य चोरियों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो उसें अपने साथियों के साथ चोरी की कई घटनाओं को करना स्वीकार किया।

पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया, साहसी युवक का होगा सम्मान  

पुलिस ने पकडे गए चोर के बताये आधार पर उसके साथियों के बारे में पता लगाया एवं आरोपी मन्टोली उर्फ गोलू बैस, रवि परिहार तथा पंजाब रावत को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये शातिर चोरों से पूछताछ के बाद इनके कब्जे से थाना बेलगढ़ा क्षेत्र, थाना भितरवार एवं आसपास के क्षेत्र से चुराई गई एक दर्जन सबमर्सिबलपंप, चाँदी के बर्तन, सूटकेस, नगदी एवं चोरी की अपाचे मोटरसाईकिल बरामद की गई। पकड़े गये चोरों का ग्वालियर तथा शिवपुरी जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक रिकॉर्ड है।  उधर पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने आए चोर गिरोह के एक सदस्य को दबोचने वाले साहसी युवक का सम्मान करने का फैसला किया है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews