नर्मदापुरम में रेत माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण कर बना रखी थी चार दुकानें

नर्मदापुरम में रेत माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण कर बना रखी थी चार दुकानें

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश में नई सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सरकार द्वारा दूसरा बड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, नर्मदापुरम में रेत माफिया बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे थे। जिसपर कार्रवाई करते हुए आज सुबह अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान चार दुकानों को ढहा दिया गया। बता दें कि दो दिन पहले रेत माफिया ने सरकारी कर्मी पर पथराव किया था। आइए जानते हैं विस्तार से…

सरकारी कर्मी पर किया पथराव

दरअसल, मामला पांजरा गांव का है। जब नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान जमीन का सीमांकन के काम को पूरा कर वापस लौट रही थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ था। इधर, चालक उन्हें देखते ही ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया जबकि ट्रॉली को वहीं छोड़ दिया जो कि रेत से भरी हुई थी। जिसके बाद कीर्ति प्रधान ने माइनिंग इंस्पेक्टर पिंकी चौहान, कृष्णा परस्ते समेत प्राइवेट ट्रैक्टर ड्राइवर छुट्‌टी गोस्वामी को बुलाया गया। तभी दो भाई सोनू और मयंक निमोदा वहां पहुंचे और पथराव करना शुरू कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”895210029″]

अतिक्रमण कर बना रखी थी 4 दुकानें

इस दौरान छुट्टी के सिर पर पत्थर लगा। जिस कारण उसे गंभीर चोट आई। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बताया गया कि उसके ब्रेन में सूजन है। इस घटना के बाद नायब तहसीलदार ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसे लेकर आज राजस्व एवं पुलिस विभाग अमला मेहराघाट पहुंचा और परिवार के सहयोग से दुकान का सामान खाली करवाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि इसमें SDM आशीष पांडे, SDOP इटारसी महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर की सराहनीय योगदान रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews
नर्मदापुरम में रेत माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण कर बना रखी थी चार दुकानें - MP Breaking News