Hindi News

शहर को साफ करने फावड़ा और झाड़ू लेकर सड़कों पर निकले होशंगाबाद कलेक्टर, चौराहों से हटाया कचरा

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
शहर को साफ करने फावड़ा और झाड़ू लेकर सड़कों पर निकले होशंगाबाद कलेक्टर, चौराहों से हटाया कचरा

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। अपने अलग अंदाज के कारण हमेशा चर्चा में रहने बाले युवा आईएएस अधिकारी और होशंगाबाद कलेक्टर (Hoshangabad Collector) नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh) ने आज सुबह शहर की गंदगी को साफ करने तथा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने खुद झाड़ू उठाकर सड़क पर निकल पड़े। कलेक्टर सिंह ने चोक-चौराहों पर झाड़ू लगाकार फावड़े से गंदगी को हटाया तथा लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की डीएम साहब का ये अंदाज देखकर लोगो ने भी इस अभियान में सहभागिता दिखाई।

यह भी पढ़ें…Video call पर अश्लील चैट कर फंसाते थे शिकार, ब्लैकमेलिंग करने वाला रैकेट पकड़ाया

होशंगाबाद नगर में शुक्रवार को स्वच्छता के प्रति एक अलग ही जुनून दिखाई दिया, जहां जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह खुद फावड़ा और झाड़ू लेकर साफ-सफाई करने शहर के चौक चौराहों पर उतरे। शुक्रवार को होशंगाबाद (Hoshangabad) शहर को साफ स्वच्छ बनाने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कलेक्टर सिंह के नेतृत्व में सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों के साथ सतरस्ता चौक से लेकर सेठानी घाट तक सघन साफ सफाई कार्य किया गया। अभियान में जिले के जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद एवं वॉलिंटियर्स द्वारा भी सक्रिय सहभागिता की गई।

कलेक्टर सिंह ने शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ सतरस्ता चौक से होते हुए अमर चौक, जय स्तंभ, इंदिरा चौक, हलवाई चौक, सराफा, होली चौक और सेठानीघाट तक सघन साफ़ सफाई की , जिसमें नाले नालियों और सड़को की साफ सफाई और कचरा उठाने का कार्य किया गया। काफी समय से जाम पड़ी नाले नालियों की सफाई की गई। कलेक्टर सिंह ने अंत में साफ सफाई कार्य में जुटे नगरपालिका के सभी स्वच्छता कर्मियों का आभार प्रकट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जारी रहेगा स्वच्छता अभियान
कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में चरणबद्ध तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में शासकीय अमले, स्वयंसेवी संगठन, वॉलिंटियर्स के सहयोग से साफ-सफाई कार्य के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा तथा आवश्यक रूप से जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।

जिले को साफ स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी
कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले को साफ और स्वच्छ बनाने में जन सहभागिता जरुरी है, साफ-सफाई सामाजिक दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वें भी अभियान में भागीदार बनें। साफ-सफाई अभियान में जनसहयोग से ही जिले में स्वच्छता के नए प्रतिमान स्थापित होंगे।

यह भी पढ़ें… Balaghat Accident : छात्र-छात्राओं से भरा वाहन पेड़ से टकराया, 1 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर घायल

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews