Hindi News

Indore News : फोन कर पहले प्रेमिका को मिलने बुलाया और फिर काट डाला कैंची से गला

Written by:Pooja Khodani
Published:
Indore News : फोन कर पहले प्रेमिका को मिलने बुलाया और फिर काट डाला कैंची से गला

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में 3 साल पहले शुरु हुई बातों और मुलाकातों का सिलसिला कब प्रेम के बंधन में बंध गया इसका अंदाजा न तो शादीशुदा (Married) प्रिया को हो पाया था और ना ही उसके प्रेमी को। लेकिन कहते है ना जब रिश्तों (Relationships) की डोर मजबूत नही होती है तो उसका अंजाम भी बुरा ही होता है। कुछ ऐसा ही 24 वर्षीय प्रिया पति श्याम अग्रवाल के साथ हुआ और अंततः जिसके प्रेम जाल में वो फंसी थी उसी प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़े… MP : स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा की लेन होगी Fastag, राज्य सरकार से मांगा बजट

दरअसल, रिश्तों के आधुनिक मायनों के स्याह काले सच को उगाजर कर देने वाली एक वारदात को गुरुवार रात को अंजाम दिया गया। पहले तो प्रेमी सौरभ पिता राम गौत्रे ने फोन (Mobile Phone) कर अपनी शादीशुदा प्रेमिका को मिलने बुलाया और जब प्रेमिका अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी के साथ प्रेमी से मिलने पहुंची तो कुछ देर की बातों के बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर कैंची से हमला बोल दिया ।

इसके बाद भीड़ भरी दुकान के सामने प्रेमिका का रक्त बहने लगा जिसके बाद वह मदद के लिए दौड़ती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नही की और हारकर वह मोहिनी नमकीन नामक दुकान पर बैठ गई जहां अंततः उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी भी वाहन पर सवार होकर मौके से भाग खड़ा हुआ।

घटना, इंदौर (Indore) के लसूड़िया थाना क्षेत्र के ज्ञानशीला सुपर सिटी की है। जहां रहने वाली प्रिया अग्रवाल की दोस्ती जनता क्वार्टर परदेशीपुरा में क्षेत्र के सौरभ गौत्रे से 3 साल पहले हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब 7 बजकर 30 मिनिट पर प्रेमी ने गला रेत कर हत्या कर दी और उसके बाद वह भाग गया।

यह भी पढ़े… शिवराज सरकार ने एक बार फिर बदला कमलनाथ का फैसला, इन प्रावधानों में संशोधन

इधर, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस (Indore Police) और एफएसएल की मौके पर पहुंच गई। वही पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को परदेशीपूरा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज (Cctv footage) भी सामने आए है जिसकी तस्दीक पुलिस कर रही है वही हत्या 2 और आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। जिसकी तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

ऐसे बनाया था मारने का प्लान

जानकारी के अनुसार प्रिया ने सौरभ को फोन कर बुलाया था। वही प्रिया का पति किसी कंपनी में सेल्समेन के तौर पर काम करता है और घटना के वक्त वह घर पर ही था जबकि घटना प्रिया के घर से 200 मीटर की दूरी पर घटित हुई थी। वही प्रिया का प्रेमी सौरभ आदतन अपराधी है और उसने पुलिस को बताया कि वो सुबह से गुस्से में था और वह प्रिया से मिलने कैंची लेकर गया था और जब वो बहस करने लगी तो गुस्से में उसने, उसे मार डाला।

इंदौर एडिशनल एसपी (Indore ASP) राजेश रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच पुलिस (Police) हर बिंदु पर कर रही है और जल्द ही घटना की असल वजह का पता चल जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद कहा जा सकता है कि विवाहेत्तर संबंध का अक्सर नतीजा एक दुखद अंत के रूप में ही सामने आता है लेकिन इंदौर में भीड़ भरे क्षेत्र में हुई घटना के बाद अपराधियों के मन मे पुलिस के खौंफ कम होने को लेकर भी सवाल उठ रहे है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews