रेल से चोरी हुए 50 लाख के बाल, 10 क्विंटल बालों की 19 बोरियां गायब

रेल से चोरी हुए 50 लाख के बाल, 10 क्विंटल बालों की 19 बोरियां गायब

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर से हावड़ा के लिए बुक कराए गए 10 क्विंटव बाल (hair) चोरी होने का मामला सामने आया है। यह बाल विग बनाने के लिए ले जाए जा रहे थे। आते हैं। एक किलो बाल की कीमत लगभग 5000 रूपये है और इस हिसाब से 10 क्विंटल बाल 50 लाख के हुए।

धार्मिक स्थलों से महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 लाख का माल बरामद

इंदौर के रहने वाले दीपक इन दिनों बेहद परेशान हैं। दरअसल उनके द्वारा इंदौर से हावड़ा बुक करा कर भेजे गए बाल ट्रेन से चोरी हो गए हैं। 6 जुलाई को दीपक के द्वारा कुल मिलाकर 22 बोरी बाल बुक कराए गए थे, लेकिन हावड़ा तीन बोरी बाल ही पहुंचे। अब पुलिस इस मामले में यह कहकर रिपोर्ट करने से इनकार कर कर रही है कि बिल्टी में नकली बालों का जिक्र है और उसकी कीमत भी कम बताई गई है।

दरअसल दीपक का बालों का कारोबार है और वह कई फेरी वालों से यह बाल एकत्रित करते हैं जो घर-घर जाकर बाल इकट्ठे करते हैं। यह बाल झड़े हुए होते हैं और इनकी लंबाई कम से कम 8 इंच होनी चाहिए। इन बालों को हावड़ा भेजा जाता है जहां से 90 फ़ीसदी बाल चीन भेजे जाते हैं, जहां यह विग बनाने के काम आते हैं। दीपक का कहना है कि लंबे समय से भी कारोबार कर रहे हैं लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि ट्रेन से बाल के बोरे गायब हो गए हो। अब आरपीएफ इस मामले को दर्ज करने से इंकार कर रही है तो दीपक की परेशानी और बढ़ गई है। आरपीएफ प्रभारी का कहना है कि हम अभी कोलकाता के पार्सल विभाग से संपर्क कर रहे हैं और अगर वहां बोरियां ना मिलने की सूचना मिलती है तो यह मामला दर्ज किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews