इंदौर : पुलिस ने मनचलों पर की कार्रवाई, 10 को किया गिरफ्तार

इंदौर : पुलिस ने मनचलों पर की कार्रवाई, 10 को किया गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर के छत्रीपुरा पुलिस ने ओल्ड जीडीसी कॉलेज से एक युवक को गिरफ्तार किया था जो कॉलेज की छात्राओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर छेड़छाड़ कर रहा था इसके बाद से ही पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी वही दूसरी ओर कुछ छात्राओं ने महिला पुलिस को शिकायत की थी अक्सर परिसर के आस पास बदमाश मंडराते है और छेड़छाड़ करते है। जिसके बाद पुलिस ने मजनूओं पकड़ो अभियान चलाकर कॉलेज के आसपास से 10 मनचलों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े…जब राज्यपाल ने दिल खोलकर की गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तारीफ

इंदौर पुलिस ने एक एक्शन प्लान तैयार किया जिसमें महिला पुलिस के साथ ही इंटर्नशिप कर छात्राओं को शामिल किया गया। इसके बाद टीम ने ऐसे स्पॉट्स पर नजर रखी जहां से मनचले अपनी हरकतों को अंजाम देते है।पुलिस ने सोमवार को कॉलेज के बाहर से 10 से अधिक मजनूओ को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े…Transfer वाली तहसील में Join नहीं करना पड़ा महंगा, तीन पटवारी निलंबित

एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि कॉलेज के बाहर सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी वही इनको पकड़ने में छात्राओं का भी सहयोग लिया गया था। छात्राओं का इशारा पाते ही पहले से वहां तैनात महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मजनूओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब पुलिस पकड़े गए मजनूओ पर वैधानिक कार्रवाई कर उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”671970929″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews