
इंदौर,आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश में हुए हालिया धार्मिक दंगो के बाद अब कांग्रेस (Congress) का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस ने दंगो को लेकर सवाल उठाते हुए सीधे मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाए है। दरअसल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर (Indore) पहुंचे और उन्होंने इंदौर में बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में मीडिया से कहा कि खरगोन में दंगो की घटनाएं हुई हमारे देश की संस्कृति के बिलकुल खिलाफ है। वही उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने की है और भारतीय जनता पार्टी, समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। वही पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamalnath) ने कहा कि खरगोन आईजी से बात की है खरगोन में उन्होंने आश्वासन दिया है कि खरगोन में पूरी शांति है जो बनी रहेगी।
[dgv_vimeo_video id=”700228690″]
यह भी पढ़े…Government Job: मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, 8 पदों पर भर्ती, जाने पात्रता और वेतन
हालांकि, उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव से घटना को जोड़ने के सवाल पर कोई जबाव नही दिया लेकिन उनका बयान ये साफ कर रहा है कांग्रेस चुनावी तैयारी में जुट गई है और वो बीजेपी को घेरने का कोई मौका नही छोड़ रही है।
