भोपाल में जारी भाजपा नेताओं की सियासी मेल-मुलाकात, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इंदौर से कसा तंज

जीतू पटवारी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में रविवार शाम कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu patwari) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी (bjp) के नेता आपस में मिल रहे है क्योंक उन्हें शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के नेतृत्व से असंतोष है। शिवराज सिंह आनन- फानन में दिल्ली (delhi) गए है यह इस बात का संकेत है कि पिछले एक साल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जो काम किये है उसमें वह फेल हुए है। चूंकि वह फेल हुए है तो यह असंतोष जनता में है और यह बीजेपी के नेताओं को दिख रहा है। इसलिए ये बीजेपी के ही नेता कह रहे है कि एमपी (madhya pradesh) में शिवराज रहेंगे तो बीजेपी की हालत खराब है।

यह भी पढ़ें… खंडवा: डैम निर्माण के दौरान अवैध रुप से की गई ब्लास्टिंग, 12 वर्षीय बालिका की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने सत्ता को खरीदा है। ये खरीदी हुई सत्ता पर काबिज है। यह जबरदस्ती और गुंडागर्दी से बैठी हुई सत्ता उनके पास है। इसलिए चोरी और डाके की सत्ता में ऐसा होता है। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्गज नेता अजय सिंह को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ और अजय सिंह का वक्तव्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने से था और इसमें अंतर निकालने का काम विरोधी कर सकते है।

यह भी पढ़ें… मंज़र भोपाली को बिजली विभाग ने भेजा 36 लाख का बिल, शायर ने कहा- ‘एमपी गज़ब है’

इसके अलावा प्रदेश में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सरकार अपनी अड़ पर लगी है। एक सरकार इतनी अहंकारी है कि एक तरफ मरीज परेशान हो रहे है व्यवस्था गड़बड़ा रही है और सरकार कोर्ट के माध्यम से उन्हें दबा रही है। शिवराज जी उन्हें डराना धमकाना बंद करें। सरकार का काम है कि समन्वय बनाकर उन्हें काम पर लौटाएं। जीतू पटवारी ने जूनियर डॉक्टरों से भी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews