Hindi News

शातिर भूमाफिया जयेंद्र बम गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी

Written by:Atul Saxena
Published:
शातिर भूमाफिया जयेंद्र बम गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक एक कर भूमाफिया (Land Mafia) पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। दरअसल, इंदौर की खजराना थाना पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे भूमाफिया जयेंद्र पिता शांतिलाल बम की तलाश थी। आख़िरकार पुलिस ने शातिर भूमाफिया को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरार चल रहे भूमाफिया पर पुलिस द्वारा इनाम की भी घोषणा की गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर की खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा भूमाफिया जयेंद्र बम पलासिया क्षेत्र में देखा गया है। जिसके बाद तुरंत खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा एक्शन मोड में आ गए और एक टीम गठित कर आरोपी जयेंद्र बम को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP News: जनता के हित में शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, ऐसे मिलेगा लाभ

पुलिस की माने तो जयेंद्र बम द्वारा जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए फर्जी तरीके से तैयार की गई अहमदनगर वेलफेयर सोसायटी को वो उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर संचालित कर रहा था। इसी का फायदा उठाकर उसने आम लोगों से अवैध लाभ के लिए छलपूर्वक एवं धोखाधड़ी पूर्वक राशि प्राप्त कर जागृति गृह निर्माण संस्था के प्लाटों को वास्तविक कीमत से 2 से 3 गुना ज्यादा राशि पर बेच दी थी वहीँ इन प्लॉट्स की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। भूमाफिया द्वारा लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर अवैध प्लाट बेच दिए थे।

ये भी पढ़ें – MPPSC : आयोग ने जारी की प्रारंभिक परीक्षा की Answer Key, 7 दिन के अंदर करें ये काम

आरोपी जयेंद्र बम से खजराना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी कई जमीनों का खुलासा होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है। खजराना पुलिस के जांच अधिकारी राम कुमार रघुवंशी ने बताया आरोपी की तलाश लंबे समय से थी और उस पर इनाम भी रखा गया था। फिलहाल, न्यायालय से 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिली है जिसके बाद भूमाफिया से पूछताछ जारी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !