Jabalpur News : तेज रफ्तार बस-मोटरसाइकिल में एक्सीडेंट, एक की मौत एक घायल

Jabalpur News : तेज रफ्तार बस-मोटरसाइकिल में एक्सीडेंट, एक की मौत एक घायल

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur News) के मझौली थाना अंतर्गत इंद्राना पुलिस चौकी के सामने देर रात तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है, हादसे की सूचना लगते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मझौली भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिलहटी निवासी छोटू उर्फ विनोद बर्मन अपने जीजा बबलू बर्मन के साथ मोटरसाइकिल से जबलपुर किसी काम के लिए गया हुआ था,  दोनों वापसअपने गांव सिलहटी लौट रहे थे तभी जबलपुर- इंद्राना रोड पर इंद्राना पुलिस चौकी के पास मझौली से जबलपुर तरफ जा रही बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0254 से मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें – MP Government Jobs 2022: इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 29 दिसंबर से आवेदन, जानें आयु-पात्रता

भिड़ंत के बाद छोटू सिर के बल सड़क पर जा गिरा। वहीं उसका जीजा सड़क की दूसरी तरफ गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से और अत्यधिक खून बहने के कारण छोटू की मौके पर ही मौत हो गई और बबलू बर्मन को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में उछाल, बाजार जाने से पहले जान लें हाल 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews