अजय विश्नोई के ट्वीट ने फिर चढ़ाया सियासी पारा, सीएम को याद दिलाया अपना वादा

अजय विश्नोई

जबलपुर, संदीप कुमार। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई (BJP MLA Ajay Vishnoi ) लगातार चर्चाओं में बने हुए है। एक बार मध्य प्रदेश में जारी सियासी हलचल के बीच अजय विश्नोई ने ट्वीट कर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।  अब अजय विश्नोई ने मंत्रियों के प्रभार जिलों की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर उनका वादा याद दिला दिया है।

यह भी पढ़े.. अब बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र, रखी यह बड़ी मांग

दरअसल, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट कर लिखा है कि लंबी प्रतीक्षा के पश्चात जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति शीघ्र होने का समाचार मिल रहा है, माननीय मुख्यमंत्री जी को विस्मृत हो गया हो तो स्मरण करा रहा हूँ।जबलपुर (Jabalpur ) का प्रभार आपको स्वयं लेना है।रीवा (Rewa) के घाव पर आप मरहम पहले ही लगा चुके है।मंत्रियों के प्रभार जिले से पहले अजय विन्नोई के इस ट्वीट ने एक बार फिर सियासी पारा चढ़ा दिया है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी पूर्व मंत्री कई बार अपनी ही सरकार को कई मुद्दों पर घेर चुके है।वही अजय विश्नोई ने 8 जनवरी को किए गए ट्वीट को भी कोट किया है, जिसमें लिखा था कि अनुरोध है चौथी बार @CMMadhyaPradesh बनने की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश को यह उपहार देने की कृपा करें। और वायदे के अनुसार जबलपुर एवं रीवा का प्रभार स्वयं ग्रहण करें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: जुलाई में फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार, आज इन जिलों में बारिश के आसार

बता दे कि मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से नई ट्रांसफर पॉलिसी (New Transfer Policy) लागू होने जा रही है, जो 31 जुलाई तक रहेगी। इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर किए जाएंगे, लेकिन हैरानी की बात तो है कि अबतक मंत्रियों को जिलों का प्रभार ही नहीं सौंपा गया है, हालांकि अटकलें लगाई जा रही है कि आज-कल में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) मंत्रियों को प्रभार जिले सौंप सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews