Excise officer ने वर्दी पहने लगाये ठुमके, वायरल वीडियो पर एक्शन, आबकारी आयुक्त ने निलंबित किया

Excise officer dance

Jabalpur News, Excise officer suspend : होली वाले दिन वर्दी पहने एक अधिकारी को ठुमके लगाना यानि डांस करना महंगा पड़ गया है,  वीडियो वायरल होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता के बीच आबकारी अधिकारी के इस आचरण पर ऐतराज जताया और इसे अशोभनीय माना, उनके प्रतिवेदन पर आबकारी आयुक्त ने सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

वर्दी पहले आबकारी अधिकारी ने किया जमकर डांस, वीडियो वायरल  

मामला मढोताल थाना क्षेत्र के करमेता क्षेत्र का है, यहाँ होली वाले दिन शराब दुकान के पास सहायक आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोकल गानों पर जमकर डांस किया, जब त्रिपाठी डांस कर रहे थे तो वे वर्दी में थे यानि ड्यूटी पर थे उनके साथ अन्य कुछ कर्मचारी भी थे, त्रिपाठी करमेता स्थित विदेशी मदिरा भंडारगृह में पदस्थ हैं।

आबकारी अधिकारी के डांस वीडियो पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी 

वर्दी पहने सहायक आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी का डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना के पास भी पहुंचा, उन्होंने इस पर संज्ञान लिया , कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने आबकारी आयुक्त को पत्र लिखकर विकास त्रिपाठी के व्यवहार पर आपत्ति जताई और इसे अशोभनीय बताया साथ ही इसे उनके पद और दायित्व के विपरीत भी माना।

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर आबकारी आयुक्त ने किया निलंबित 

कलेक्टर का प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आबकारी आयुक्त ने सहायक आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी को निलंबित कर दिया, निलंबन के दौरान विकास त्रिपाठी रीवा में तैनात रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”929038889″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews