Hindi News

आलीशान मकान नकली सामान! नकली वॉलपुट्टी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऐसे बनाते हैं ब्रांडेड पुट्टी

Published:
Last Updated:
आलीशान मकान नकली सामान! नकली वॉलपुट्टी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऐसे बनाते हैं ब्रांडेड पुट्टी

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली वॉल पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। दरअसल शहर के मांढोताल क्षेत्र में एक वेयरहाउस स्थित है। उसमे नकली पुट्ठी बनाने का काम चल रहा था। यह कम्पनी पूरी तरह से गैरकानूनी रूप से चल रही थी, क्योंकि यहाँ ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली पुट्ठी बेचीं जा रही थी।

Read More : SBI Customers की परेशानी बढ़ी, अब आसान नहीं होगा घर बनाना

यह जुर्म कॉपी राइट के तहत आता है। यहाँ पर जब क्राइम ब्रांच ने दबिश दी तो 5 लाख की मशीनें और 5 लाख का कच्चा माल बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने कटंगी बाईपास के पास ग्राम औरैया में एक फर्जी रूप से चल रहे वेयरहाउस के आड़ में नकली पुट्टी बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा है।

Read More : Mandi bhav: 16 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

छापा मारने के वक्त मौके पर से पुट्टी से भरी बोरियों पर ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगा हुआ पाया गया। साथ ही पुलिस ने वेयरहाउस से ₹5 लाख की मशीनें और लगभग इतनी ही कीमत का कच्चा माल जप्त किया है। इसके बाद पुलिस ने कारखाने को सील कर दिया तथा कारखाने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : पेंशनर्स के पेंशन-फैमिली पेंशन-अनुकंपा भत्ते पर बड़ी अपडेट, विभाग ने जारी किया आदेश, होगा संशोधन, मिलेगा लाभ

मांढोताल के सीएसपी तुषार सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटंगी बाईपास से आधा किलोमीटर दूर ग्राम में बने वेयरहाउस में स्टार पार्क उखरी रोड निवासी मोहन पतवानी नकली पुट्टी बनाने का कारखाना चला रहे हैं। यहां से नामी-गिरामी ब्रांडेड कंपनियों के लेबल वाली बोरियां मिली हैं। जिसमे यह सब नकली पुट्टी भरकर बेच रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने वेयरहाउस में जब दबिश दी तो वहां पर दो मिक्सर मशीनों में मैटेरियल मिक्स किया जा रहा था। साथ ही इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक कांटे, सिलाई मशीन और 600 बोरी ब्रांडेड कंपनियों के नाम की पकड़ी हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !