Hindi News

MP में 5 ट्रेनों में जनरल टिकिट की सुविधा शुरु, इन यात्रियों के लिए खड़ी हुई परेशानी!

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP में 5 ट्रेनों में जनरल टिकिट की सुविधा शुरु, इन यात्रियों के लिए खड़ी हुई परेशानी!

जबलपुर, संदीप कुमार। MP में रेलवे ने भले ही जनरल टिकिट (Train general ticket) की ट्रेन में शुरुआत कर दी है, पर उन लोगो के सामने अभी भी परेशानी है जो कि लिख पढ़ नही सकते है।  भले ही आप जनरल टिकिट लेकर सफर कर रहे हो पर उसके लिए भी आपको फार्म भरना होगा। खास करके ऐसे में उन लोगो के सामने परेशानी खड़ी हो रही है जो कि मजदूर वर्ग है की जिन्हें रेलवे (Indian Railway) में सफर करना तो है पर वो पढ़े लिखे नही है और उन्हें फार्म भरना नही आता। हालाकि रेलवे प्रशासन का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए यह निर्देश जारी किए गए है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 12% बढ़ोतरी से सैलरी में आएगा उछाल

भारतीय रेल प्रशासन (IRCTC) के निर्णय के बाद पश्चिम मध्य रेल्वे  (west central railway) ने भी अपने तीनो मंडल जबलपुर-कोटा और भोपाल में जनरल टिकिट के काउंटर खोल दिए है। काउंटर खुलते ही टिकिट घर मे यात्रियों की भीड़ लगना शुरू हो गई पर जिसका दावा रेलवे कर रहा था कि कोरोना गाइडलाइन का पालन होगा, वो कही भी नही दिख रहा है। रेलवे का मानना है कि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए रेल प्रशासन के निर्देश पर जनरल टिकिट लेने वाले यात्री को भी फार्म भरना अनिवार्य है, ऐसे में उन यात्रियों के सामने विडंबना खड़ी हो गई है जिन्हें की पढ़ना य लिखना नही आता है।

जबलपुर से भोपाल जाने वाले यात्री तुलसी कुमार कहते है कि उन्होंने भोपाल जाने के लिए जनरल टिकिट लेना चाहा पर सससे पहले उन्हें एक फार्म दिया गया जिसको भरकर दिए जाने पर ही टिकिट मिलेगी, ऐसे में अब तुलसी कुमार परेशान है कि वो किससे अपना फार्म भरवाए, ज्यादा से ज्यादा यात्री रेलवे से डिमांड कर रहे हैं कि अधिक ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था की जाए इधर यात्रियों की मांग को लेकर दिल्ली प्रशासन (Delhi Administration)का कहना है कि जिस तरह से डिमांड बढ़ती जाएगी उसी तरह से ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था भी यात्रियों के लिए की जाएगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 12% बढ़ोतरी से सैलरी में आएगा उछाल

जबलपुर मंडल ने रेल प्रशासन के निर्देश पर शुरुआत में रीवा-जबलपुर-हवीबगंज इंटरसिटी ट्रेन सहित 5 ट्रेनों में अभी जनरल टिकिट की व्यवस्था की है जिसे डिमांड के आधार पर बढ़ाया जाएगा, वही जनरल की फार्म की अनिवार्यता और यात्रियों के परेशान होने पर रेल्वे के अधिकारियों का कहना है कि फार्म भरना जरूरी यात्रियों के हिट को लेकर किया गया है क्योंकि अगर कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव आ जाए और उसे तलाश करना हुआ तो कैसे होगा इसलिए अभी फार्म भरवाया जा रहा है,अगर किसी यात्री को परेशनी आ रही है तो वह काउंटर में रेल्वे के अधिकारी की मदद ले सकता है।

इन ट्रेनों में मिलेगी जनरल टिकिट की सुविधा

  • जबलपुर-रीवा शटल अप-डाउन
  • जबलपुर-रीवा इंटरसिटी
  • जबलपुर-हबीबगंज इंटरसिटी
  • इटारसी-छिवकी प्रयागराज
  • बीना-जबलपुर विंध्याचल

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews