Hindi News

Jabalpur : जिला प्रशासन ने करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Jabalpur : जिला प्रशासन ने करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर जिला प्रशासन की माफिया दमन दल टीम ने शनिवार को एक बार फिर नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ मिलकर भूमाफिया से करोड़ों रुपये की जमीन मुक्त करवाई। जिला प्रशासन की लगातार हो रही कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Bhind news : खाद न मिलने पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, चौराहे पर लगाया चक्काजाम

जानकारी के मुताबिक आधारताल इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने करीब 8 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी ज़मीनें भूमाफिया के चंगुल से मुक्त करवाई। शहर के रद्दी चौकी अब्दुल हमीद चौक के पास भूमाफिया शमीम कबाड़ी ने करीब 5 हजार वर्गफुट बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रखा था। करीब 2 करोड़ की इस ज़मीन पर किया गया अवैध निर्माण बुलडोज़र के ज़रिए ढहा दिया गया, वहीं जेडीए स्कीम नंबर 30 के सामने 20 हजार वर्गफुट के जेडीए पार्क पर 12 लोगों ने अवैध कब्जे कर गोदाम बना रखे थे उसे भी भी बुलडोज़र चलाकर ज़मींदोज़ कर दिया गया। यहां से मुक्त करवाई गई सरकारी जमीन की कीमत 6 करोड़ रुपए बताई गई है।

जबलपुर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने हंगामा करने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती से काम लिया। मौके पर हंगामा कर रहे कुछ लोगों को पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया और भूमाफिया पर बेधड़क कार्रवाई करते हुए करीब 8 करोड़ रुपयों की सरकारी जमीनें कब्जामुक्त करवा ली गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews