Hindi News

Jabalpur news: आधी रात को किसान के घर लाखों की लूट

Published:
Jabalpur news: आधी रात को किसान के घर लाखों की लूट

जबलपुर, संदीप कुमार। हथियारबंद बदमाशो ने एक किसान के घर में घुसकर किसान परिवार को बंधक बनाया और उसके बाद घर में से लाखों की लूट को अंजाम दिया। घटना जबलपुर के गोशलपुर की है जहां देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लुट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

यहां भी देखें- Jabalpur news: प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की मुहिम

नकाबपोश लुटेरे ने घर मे रखे लाखो रु के जेवरात और नगदी परिवार जनों को बंधक बनाने के बाद लूटे। पीड़ित किसान ने वारदात की शिकायत गोशलपुर थाने में की है जिसके बाद अब पुलिस लूटेरो की तलाश में लग गई है। किसान दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 4 लाख रुपए नगद एवं 1 लाख रुपए से अधिक के जेवर लूट लिए। किसान की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और लुटेरों की खोज में लग गई है।

यहां भी देखें-  JabalpurNews : शराब की चलती फिरती दुकान का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार देर रात खिन्नी रोड, खन्ना प्लाट गोसलपुर निवासी 55 वर्षीय दिलीप कुमार पटेल के घर रात में इस वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात पालतू कुत्ते भोकने की आवाज सुनकर दिलीप की नींद खुली तो उसने देखा कि तीन हथियारबंद बदमाश उसके घर में घुस आए हैं। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसे बंधक बना लिया गया।

यहां भी देखें-Jabalpur news: एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से ग्रामीण लोगों की फजीहत

जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाशों ने हथियारों के दम पर घर में रखे 4 लाख रुपए, सोने के दो हार, दो मंगलसूत्र एवं 2 जोड़ी पायल सहित अन्य जेवर लूटे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। गोशलपुर थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर लूट का अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !