ईद मिलादुन्नवी के मौके पर उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई..

ईद मिलादुन्नवी के मौके पर उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई..

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में ईद मिलादुन्नवी के मौके पर उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों के लिए एनएसए की कार्रवाई की गई है। जिसमें दो उपद्रवियों ने पटाखा फोडऩे के लिए रुपया दिया था, वही तीसरे ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले है, तीनों अपराधिक प्रवृति के युवक है जिन्हे पुलिस अवैध कारोबार करते पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा ईद मिलादुन्नवी के मौके पर पटाखा फेंकने व पथराव करने के मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए नए खुलासे हो रहे है, पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि हसनी हुसैनी सोसायटी के अध्यक्ष इमरान पोशाक ने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट डाली जो युवाओं को उकसाने वाली थी, उसने गुजरात के दंगों से लेकर एनआरसी व सीएए से जुड़े पोस्ट भी किए, जिस पर पहले भी एक प्रकरण दर्ज है। वहीं शातिर फड़बाज दिलशाद बकरा निवासी मंसूराबाद जिस पर 15 मामले दर्ज है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने फोड़ा अरूसा फ़ोटो बम, रिश्ते पर उंगली उठाने वालों को दिया जबाब

जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है व बाबा पिता कौशर अली निवासी चारखम्बा जो नशीले इंजेक्शन बेचने के मामले पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है, दोनों ने पटाखा फोडऩे के लिए रुपए फायनेंस किए थे, इसपर भी विभिन्न थानों में 20 प्रकरण दर्ज है। बाबर का भाई अफसर अली भी अपराधिक प्रवृति का है जिसपर 25 प्रकरण दर्ज है वर्तमान में वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल में है, तीनों के खिलाफ एनएसए का प्रकरण तैयार कर जिला दंडाधिकारी व कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, आदेश जारी होने के बाद तीनों की एनएसए वारंट में भी गिरफ्तारी कर जेल में प्रस्तुत किया जाएगा, गौरतलब है कि अब तक इस मामले में 4 नाबालिगों सहित 37 को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
NSA action against three accused who created nuisance on the occasion of Eid Miladunnavi .. ईद मिलादुन्नवी के मौके पर उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई..