बारिश से नदियां उफान पर, जान जोखिम में डाल कर पुल पार कर रहे लोग

बारिश से नदियां उफान पर, जान जोखिम में डाल कर पुल पार कर रहे लोग

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में थोड़ी सी ही बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं,परियट नदी में भी ज्यादा पानी आ जाने के चलते उसकी जद में आने वाले रपटे-पुल से पानी ऊपर से बह रहा है, बावजूद इसके स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर पुल पार करने में लगे हुए हैं, एक तस्वीर सामने आई है परियट नदी की जहां पर लोग पुल पर पानी होने के बावजूद भी उसे पार कर रहे हैं।

जान जोखिम में डालकर करते है पुल पार

जबलपुर में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इस बारिश के चलते परियट नदी उफान में आ गई है इस वजह से पुल और रपटे में भी पानी भरना शुरू हो गया है, पनागर से रांझी रोड में बने पुल पर भी पानी ऊपर आ गया है बावजूद इसके स्थानीय ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल को पार कर रहे हैं, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पुल के ऊपर से पानी बह रहा है इसके बावजूद भी लोग मोटरसाइकिल से पुल को पार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार ने अधिकारियों को दी बड़ी राहत, अनिवार्यता खत्म! जल्द जारी होंगे आदेश

हो सकती है बड़ी दुर्घटना

थोड़ी सी ही बारिश में हर साल पुल पर पानी भर जाता है बावजूद इसके जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता लिहाजा कभी भी बड़ी दुर्घटना इस पुल से हो सकती है, स्थानीय लोगों ने भी इस पुल पर मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है पर प्रशासन इस और ध्यान ही नहीं दे रहा है, कहा जा सकता है कि किसी बड़े हादसे का प्रशासन इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : हाई कोर्ट ने सेना के अधिकारियों को दिए ये आदेश

https://vimeo.com/580198625

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews