Indore News : मेगा लोक अदालत का हुआ आयोजन लोगों ने बढ़चढकर किया कर्ज़ का भुगतान

Indore News : मेगा लोक अदालत का हुआ आयोजन लोगों ने बढ़चढकर किया कर्ज़ का भुगतान

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। जनता को राहत देने और पुराने प्रकरण के निपटारे के लिए इंदौर में आज एक बार फिर से मेगा लोक अदालत अलग-अलग शासकीय कार्यालयों में अयोजन किया गया। आज इंदौर नगर निगम कार्यालय में लोक अदालत का आयोजन कर लोगों को जल और संपत्तिकर में छूट दी गई। इस मेगा अदालत के तहत नगर निगम में एक साल से ज्यादा पुराना जलकर और संपत्ति कर बकाया जमा करने पर सरचार्ज में छूट की सौगात दी गई। निगम मुख्यालय के साथ ही सभी जोनल कार्यालय और निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन टैक्स जमा करने की भी व्यवस्था की गई। साथ ही निगम कार्यालयों के सभी कैश काउंटर भी अवकाश होने के बावजूद भी खुले रहे।

यह भी पढ़ें…Indore News : जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेडीमेड कारोबार में मचा हड़कम्प

इस लोक अदालत में ऐसे प्रकरण जिनका सरचार्ज सहित 50 हज़ार तक बकाया है उन्हें सरचार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट मिली , एक लाख तक के बकाया पर 50 प्रतिशत की और एक लाख से अधिक के बकाया पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई। मेगा लोकादलत के माध्यम से और इसमें मिल रही छूट की वजह से कई बकायादारों ने अपनी बकाया राशि जमा कराई जिससे निश्चित ही निगम को अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है।

[dgv_vimeo_video id=”655626669″]

निगमायुक्त इंदौर प्रतिभा पाल ने इस मेगा अदालत के आयोजन को बड़े बकायादारों के लिए अच्छा अवसर बताया है। उन्होंने कहा की जब लोग समय पर निगमकर जमा करते है तो इससे निगम को सुविधाएं बढ़ाने में उनका विस्तार करने में मदद मिलती है।

[dgv_vimeo_video id=”655627012″]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews