Morena News: कार में केबिन बना कर छुपाया गांजा, 60 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

morena, illegal hemp

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) की सिविल लाइन थाना पुलिस ने लग्जरी कार (luxury car) से 5 लाख का 60 किलो गांजा (60 kg hemp) जप्त किया है। पुलिस (police) ने कार में सवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार (arrest) किया गया है। गाँजा तस्करों (hemp smuggler) को पकड़ने के लिए ललितपुर, झांसी और ग्वालियर एसटीएफ़ ने भी उनका पीछा किया लेकिन वे उनके हाथ नहीं लग सके। सूचना मिलने पर मुरैना टोल टैक्स (morena toll tax) पर साइबर टीम (cyber team) व यातायात पुलिस (traffic police) ने कार को पकड़कर सिविल लाइन थाने में पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार सहित गाँजा जप्त कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक Dl8c 4294 को पुलिस ने छोदा टोल टैक्स पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार के साइड गेट की बॉडी और पीछे अलग से लोहे के केबिन बनाकर उसमे गाँजा रखा मिला था। पुलिस ने कार में सवार आरोपी महेश ,सलमान ,प्रवीण निवासी हैदराबाद आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे तीनों गांजा लेकर हैदराबाद से दिल्ली ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें… लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते धराएं पटवारी

आरोपी लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। पहचान गुप्त रखने के लिए हर बार गाड़ी बदल बदल कर लाते हैं।पुलिस को कार की साधारण तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला लेकिन सूचना पिन प्वाइंट थी। इसलिए पुलिसकर्मियों ने पूरी गाड़ी का एक-एक पुर्जा खोल डाला तो उसके अंदर बहुत ही सार्थक ढंग से छुपा कर रखा गया 60 किलो गांजा जप्त किया। पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews
Morena News: कार में केबिन बना कर छुपाया गांजा, 60 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News