Hindi News

मुरैना : लुक्का गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य 25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Written by:Amit Sengar
Published:
मुरैना : लुक्का गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य 25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में एसडीओपी दीपाली चंदोरिया के मार्गदर्शन में आज राजस्थान के डकैत लुक्का गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल गुर्जर पुत्र पुलन्दर गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ग्राम जनकपुर थाना सिविल लाइन मुरैना (Morena) को थाना रिठौरा कला के ग्राम टिकरी के जंगल में 315 बोर के कट्टा व जिंदा राउंड के साथ रिठौरा थाना पुलिस ने मय टीम के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़े…IPL 2022 AUCTION :- 12 फरवरी को होंगे auction शुरू , महाराष्ट्र में होगा टूर्नामेंट ?

बता दें कि बदमाश की गिरफ्तारी पर राजस्थान के जिला धौलपुर से 10000 रुपए तथा मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena) जिले से 10000 रुपए व गुना जिले से 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बदमाश ने राजस्थान के धौलपुर जिले में डकैत लुक्का गुर्जर को पुलिस अभिरक्षा से पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंक कर छुड़ाने का प्रयास किया था। इसके अलावा धौलपुर जिले में लूट के कुल 3 अपराध पंजीबद्ध है। जिनमें बदमाश कई सालों से फरार चल रहा था। बदमाश पर मुरैना (Morena) जिले में लूट, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली व शराब तस्करी जैसे संगीन 9 अपराध पंजीबद्ध हैं।

यह भी पढ़े…Bhind News : लहार में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो महिला की मौत

वर्तमान में बदमाश थाना कोतवाली से हत्या के प्रयास के मामले में और नूराबाद में शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। बदमाश पर गुना जिले के चाचौड़ा थाने पर ट्रैक्टर व बोलेरो गाड़ी लूट का एक अपराध है। जिसमें भी बदमाश फरार चल रहा था। बदमाश की तलाश राजस्थान के धौलपुर पुलिस, मध्य प्रदेश की गुना मुरैना पुलिस को काफी समय से तलाश थी। जिसको मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी संजय किरार की टीम ने ग्राम टिकरी गांव से गिरफ्तार किया है। बदमाश पर कुल 25000 रुपए का इनाम घोषित था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews