मुरैना : ग्रामीण महिला ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर किया लट्ठ से हमला, वीडियो वायरल

मुरैना : ग्रामीण महिला ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर किया लट्ठ से हमला, वीडियो वायरल

मुरैना, संजय दीक्षित। ग्रामीणों में कोरोना वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर भ्रांति फैली हुई हैं कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने से लोगों की मौत हो रही है। किल कोरोना अभियान (Kill Corona Campaign) की घर-घर दवाइयां वितरित करने गयी स्वास्थ कार्यकर्ताओं पर ग्रामीण महिला ने लट्ठ लेकर हमला कर दिया। ग्रामीणों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने बीएमओ पहाड़गढ़ से शिकायत की हैं। ग्रामीणों के हमले का वीडियो और स्वास्थ्य कार्यकर्ता का ओडियो भी वायरल हुआ है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 15, 2021

जानकारी के अनुसार किल कोरोना अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता के नेतृत्व में एक दल आदिवासी विकास खण्ड पहाड़गढ़ के ग्राम बलालपुर गांव में पहुंचा था। जहां शासकीय दल से जांच, टीकाकरण और दवाईयां लेने से ग्रामीणों ने इंकार कर दिया। इस दौरान महिला लट्ठ लेकर स्वास्थ कार्यकर्ताओं को खदेड़ने लगी। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बीएमओ पहाड़गढ़ डॉ कुलेन्द्र यादव का कहना है कि एएनएम केतकीय सिसौदिया द्वारा दी गयी है जिसकी जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को भी दी गयी है। जांच कमेटी बनाकर शीघ्र ग्रामीण महिला आशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और निरार थाने में दोषी महिला के खिलाफ रिपोर्ट कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें:-मप्र को बड़ी राहत: 1 लाख के नीचे पहुंची एक्टिव केसों की संख्या, 24 घंटे में 7571 नए केस

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरोत्तम भार्गव का कहना है कि किल कोरोना क जांच टीम आदिवासी क्षेत्र बलालपुर में गयी थी, तभी ग्रामीण महिला ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर लट्ठ लेकर हमला कर दिया। ऐसी घटना एक दो जगह देखने को मिली हैं। इस अभियान के तहत ग्रामीणों की भ्रांति दूर करेंगे। जब तक इसकी दर शून्य नही हो जाती हैं तब तक ग्रामीण अंचल में किल कोरोना अभियान जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews